मेकर्स ने आखिरकार आशुतोष गोवारिकर की अगली पीरियड ड्रामा पानीपत का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। यह कहना सही होगा कि ट्रेलर प्रभावशाली है। अर्जुन के योद्धा के रूप में, कृति सेनन का आकर्षण,संजय दत्त का एक भयंकर अफगान शासक के रूप में, ट्रेलर का एक-एक दृश्य किसी से कम नहीं है। जहां अर्जुन सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वहीं कृति सनोन उनकी पत्नी पार्वती बाई की भूमिका निभाएंगी।
फिल्म में अर्जुन और कृति का किरदार आपको बाजीराव रणवीर सिंह और बाजीराव मस्तानी की काशीबाई प्रियंका चोपड़ा की भी याद दिला सकता है। दूसरी ओर, संजय दत्त, अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभाएंगे।संजय दत्त के नए लुक की तारीफ़ सोशल मीडिया पर शुरू हो गयी है।पोस्टर्स को लोगो द्वारा शेयर किया जा रहा है।
वैसे तो आशुतोष गोवरकर हमेशा अलग तरह के कॉन्सेप्ट पर फिल्में बनाते हैं चाहे लगान हो या फिर जोधा अकबर और इस बार तो उनकी फिल्म पानीपत काफी चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी धमाल मचा सकती है।अर्जुन कपूर पहली बार फिल्मी पर्दे पर इस तरह किसी योद्धा का रोल प्ले करने जा रहे हैं।ये फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है जो कि अब्दाली और मराठाओं के बीच 1761 में लड़ी गई थी।
इस फिल्म के ट्रेलर के डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है की पानीपत 1761 में लड़ा गया था, जब मराठा साम्राज्य अपने चरम पर पहुंच गया था और हिंदोस्तान पर उनकी पकड़ मजबूत थी और उन्होंने सर्वोच्च शासन किया, जब तक कि किसी आक्रमणकारी ने हिंदोस्तान के सिंहासन पर अपनी निगाह नहीं रखी। जब मराठा सेना के कमांडर-इन-चीफ सदाशिव राव भाऊ (अर्जुन कपूर) ने अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली (संजय दत्त) की हमलावर सेनाओं को पीछे हटाने के लिए एक उत्तरी अभियान का नेतृत्व किया। यह युद्ध महाकाव्य उन घटनाओं पर जोर देता है, जो पानीपत के तीसरे युद्ध का नेतृत्व करती थीं, इसे 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में देखें।
ठीक 6 दिसंबर को ही पति पत्नी और वो भी रिलीज़ हो रही है। ये देखना दिलचस्प होगा की कौन से फिल्म को ज्यादा पसंद किया जायेगा।