अगर आपसे कोई कहे कि कॉफी पीने से आपकी आंते स्वस्थ रहेंगी तो क्या आपको भरोसा होगा नहीं ना पर अमेरिकन कॉलेज ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा किया गया एक अध्ययन यह निष्कर्ष निकालता है कि कॉफी पीने से भी लोग अपने मूड को तरोताजा कर सकते हैं और साथ के साथ आंते भी स्वस्थ रहती है।
अध्ययन के हिसाब से दिनभर में यदि तीन कप कॉफी पिए तो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस अध्ययन को 2019 में वार्षिक विज्ञानिक सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया था जिसका आयोजन सैन एंटोनियो में हुआ।
इसमें यह बताया गया की कॉफी पीने से आंतों के बैक्टीरिया स्वस्थ रहते हैं और इसके साथ ही धमनिया और लीवर भी स्वस्थ रहता है इसके साथ-साथ मधुमेह को भी संतुलित रखने के लाभ की बात की गई है।
अब इस रिसर्च को देखा जाये तो ये काफी सही चीज़ साबित हो सकती है। क्योंकि ज्यादातर लोग सुबह उठकर व शाम को काम से लौटकर कॉफी पीते है। तो हिसाब से उनको ये रिसर्च काफी पसंद आयी होगी।
खैर ज्यादा नशा हर चीज़ का गलत होता है।बाकि डॉक्टर्स की सलाह जरूर ले।