हमने फिल्मो में अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के बारे में सुना होगा। इसी बीच एक खबर उत्तर प्रदेश के बागपत से आ रही है।यूपी के बागपत में एक महिला के पेट में इलाज के दौरान तौलिया और बैंडेज छोड़ दिया गया। इस लापरवाही से उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे तुरंत दिल्ली के अस्पताल में रेफेर किया गया जहां उसका इलाज़ किया गया।इलाज के बाद उसके पेट से चिकित्सको ने तौलिया निकाला।उसकी हालत फिर भी गंभीर बानी हुई थी और मंगलवार को उस महिला ने दम तोड़ दिया।
महिला सरकारी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने आयी थी।ऑपरेशन होने के तीन दिन बाद उसे घर भेज दिया गया पर उसे कोई आराम नहीं मिला।महिला फिर से अस्पताल में आयी पर उसका निवारण नहीं हो पाया।चिकित्सको ने दवाई दी पर उसका कुछ असर नहीं हुआ अंत में महिला दिल्ली के अस्पताल में एडमिट हुई जहां 15 दिन की जांच के बाद पेट में तौलिया होने की बात पता चली। उसके बाद महिला का इलाज़ किया गया और इलाज़ में उसके पेट से तौलिए निकाला गया।लेकिन महिला की हालत गंभीर बानी हुई थी और महिला ने अपना दम तोड़ दिया।ये कहा जा रहा है की सरकारी चिकित्सको की लापरवाही के कारण महिला की जान गयी है।