नई दिल्ली : केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बाल्यान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए दिल्ली के जेएनयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में "राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों को ठीक करने" के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का सुझाव देकर विवाद खड़ा कर दिया।
उन्होंने बुधवार को यहां नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में आयोजित एक रैली के दौरान यह बयान दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उस समय रैली में मौजूद थे जब बाल्यान ने विवादित बयान दिया।
दोनों विश्वविद्यालयों में आरक्षण के प्रावधान के लिए राजनाथ सिंह से आग्रह करते हुए, बाल्यान ने कहा, "सबका साथ सबका विकास। स देश के खिलाफ नारे लगाने की हिम्मत किसी में नहीं होगी।" " उन्होंने यह भी कहा कि दोनों विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित थे।