अलीगढ़। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में अलीगढ़ में माहौल एक बार फिर बिगड़ चुका है। आपको बता दे की यहां ऊपरकोट में प्रदर्शन अभी भी जारी है जबकि शाहजमाल में हालात बेकाबू हो रहे हैं। जुलूस की शक्ल में सैकड़ों लोग सड़कों पर आ गये हैं।और सबसे दुखद खबर ये है की प्रदर्शन करने जा रहे कुछ लोगों ने तुर्कमान गेट पर प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मंदिर पर पथराव कर डाला। इसी बवाल में तारिक नाम के व्यक्ति को गोली भी लगी है, जिसके बाद से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।
आपको बता दे की हालत अलीगढ़ में दोपहर बाद बिगड़े गए। ऊपरकोट पर हालात सामान्य करने में जुटी पुलिस पर ही पथराव कर दिया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को पकडऩे का प्रयास भी किया। ज्यादा पथराव होने पर गुस्साई पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। धरना दे रहीं महिलाएं भी वहाँ से भाग गईं। कुछ लोगों ने जलने वाली चीजें फेंक दी जिससे दुकानों के आगे लगे पर्दों में आग लग गई। लेकिन बाद में इसे भुजा दिया गया।
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में शााहजमाल ईदगाह के सामने जारी प्रदर्शन में रविवार को हालात लगातार बेकाबू होते गए। यहां पर करीब आठ हजार से अधिक महिला और पुरुष लोग जुटे हुए हैं। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की टोलियां लगातार नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में भ्रमण करते जा रही हैं। ऊपरकोट कोतवाली के सामने भी धरना प्रदर्शन जारी है और लगातार सरकार विरोधी नारेबाजी की जा रही है।
तुर्कमान गेट पर प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मंदिर पर पथराव किया गया
जागरण अखबार के आधार पर सबसे दुखद खबर ये है की प्रदर्शन करने जा रहे कुछ लोगों ने तुर्कमान गेट पर प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मंदिर पर पथराव कर डाला। इसी बवाल में तारिक नाम के व्यक्ति को गोली भी लगी है, जिसके बाद से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।
बाजारों को बंद करा दिया गया
यहां पर पुलिस- प्रशासनिक अफसरों के समझाने पर बार-बार टकराव के हालात बने रहे। देहलीगेट और ऊपरकोट थाना क्षेत्र के मुस्लिम इलाकों के सभी बाजार बंद हैं।आपको बता दे की करीब 12:30 बजे सब्जी मंडी इलाके के दुकानदारों को भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करते हुए बाजार बंद करा दिया गया। हालांकि बाईपास पर नादा पुल के पास भीम आर्मी से जुड़े महिलाओं और पुरुषों के एक गुट ने जाम लगा दिया और भीम आर्मी ने भारत बंद का आह्वान किया। जिसका असर मिलाजुला देखने को मिला। खासकर मुस्लिम बाहुल्य इलाके की दुकानें पूरी तरह से बंद है।
देहलीगेट और ऊपरकोट इलाके में सुबह से जारी जुलूस प्रदर्शनों में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।आपका जानना जरुरी है की पूरे हालात पर नजर रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से हर एक घंटे की रिपोर्ट भी शासन को भेजी जा रही है। प्रदर्शन करने जा रहे युवकों ने तुर्कमान गेट पर प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मंदिर पर पथराव किया। जिसके बाद से यहां पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। श्रद्धालुओं में भारी गुस्से को देखते हुए मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।