कमेंट्री पैनल से हटाए जाने पर संजय मांजरेकर ने कह दी ये बात

Ashutosh Jha
0

आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने संजय मांजरेकर को अपने कमेंट्री पैनल से हटा दिया है। इसे लेकर अब खुद संजय मांजरेकर का रिएक्शन भी सामने आ गया है। पैनल से हटाए जाने पर संजय मांजरेकर का कहना है कि शायद BCCI को उनके काम करने का तरीका पसंद नहीं आया है। 


मांजरेकर ने ट्विटर पर लिखा


मांजरेकर ने ट्विटर पर लिखा की कमेंट्री करने को मैंने हमेशा सौभाग्य के तौर पर समझा है। कमेंट्री को मैंने कभी भी अपना हक नहीं समझा। मैं कमेंट्री करूंगा या नहीं ये मेरे हाथ में नहीं है। शायद बीसीसीआई मेरे काम से खुश नहीं है। मैं इसे पूरी तरह से स्वीकार करता हूं।


 


आपको बता दे की संजय को BCCI के कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया है। और इसके कयास इंडिया-साउथ अफ्रीका फर्स्ट ओडीआई से लगाए जा रहे थे। क्योंकि धर्मशाला में पहला वनडे होना था। और मैच बारिश से धुल गया था लेकिन मैदान पर सुनील गावस्कर से लक्ष्मण सिवारामाकृष्णन तक सभी दिखे थे। मगर कमेंट्री पैनल में मांजरेकर नहीं थे। इसके बाद सौरव गांगुली ने भी इस मामले पर कोई कमेंट करने से मन कर दिया था। 


आईपीएल सीज़न 2020 के कमेंट्री पैनल में भी नहीं हैं


इतना ही नहीं, सूत्रों के मुताबिक़ संजय मांजरेकर आईपीएल सीज़न 2020 के कमेंट्री पैनल में भी नहीं हैं। संजय के साथ अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ी रही हैं। हाल में ही कोलकाता में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में मांजरेकर ने हर्षा भोगले के साथ बदतमीज़ी कर दी थी। जिस पर बाद में खूब विवाद भी हुआ था। 


वहीं 2019 विश्वकप के दौरान उन्होंने रविन्द्र जडेजा पर भी कमेंट कर दिया था। जिसके बाद जडेजा ने भी सोशल मीडिया पर मांजरेकर को जवाब दे दिया था। 


ट्विटर पर लोगों ने ख़ुशी जाहिर की 


ट्विटर पर संजय मांजरेकर ट्रेंड होने लगा था और सब ने इस निर्णय का सम्मान किया। सबको लगा की ये निर्णय सही है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accepted !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top