अब लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं इस पर आज सरकार आखिरी फैसला लेने वाली है। लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को पूरी हो रही है। ऐसे में इस बात की काफी अधिक संभावना है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा। मोदी जी आज एक बार फिर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। बहुत से मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की बात कह रखी है। इस से पहले भी पीएम मोदी राज्य के मुख्यमंत्रियो के साथ चर्चा भी कर चुके हैं।
हमारे पसंद किये गए टॉप दो न्यूज़ आर्टिकल्स : 1. भारत के खिलाफ बोलने वाले इस देश ने अब भारत से ही मांगी मदद
2. "मोदी जी ने देश को धोखा दिया" ऐसा सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हुआ ?
प्रदेश में लॉकडाउन अगर खुलता है तो प्रदेश में कई संस्थान ऐसे हैं जो बंद रहेंगे।(अनुमानित/अनिश्चित) बताया जा रहा है कि स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी नहीं खुलेंगे। रजिस्ट्री, आबकारी सहित अन्य सरकारी दफ्तर खुल सकते हैं। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगी। स्टेट हाइवे, टूरिज्म स्पॉट, बड़े रेस्टोरेंट, मॉल, सिनेमा घर, बड़े बाजार सहित सभी सार्वजानिक स्थल बंद रहेंगे।
जोन में निर्णय
पहला जोन : सबसे ज्यादा संक्रमित लोग इंदौर-भोपाल में हैं।इसलिए यहाँ पर सिर्फ जरूरी दुकानें ही चालू रहेगी और सब बंद रहेगा।
दूसरा जोन : इस वाले जोन में 11 जिलों को रखा जा सकता है। यहाँ पर सार्वजानिक स्थलों पर भी पाबंदी होगी। लेकिन छोटे उद्योग एवं कमर्शियल काम शुरू हो सकते हैं।
तीसरा जोन : कोरोना प्रभावित जिलों को छोड़कर बाकि के 39 जिलों को इस जोन में रखा जा सकता है।यहाँ पर लॉकडाउन में ढील दी जा सकती है लेकिन इसके बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करनी ही होगी।
पर आखरी फैसला सरकार को लेना है। मोदी जी जब देश को सम्बोधित करेंगे तब पता लग जायेगा। या हो सकता है उससे पहले कोई आधिकारिक सूचना आ जाए। सूचना मिलने पर सरकारी निर्देशों का पालन करें। और तब तक घर में रहें, सुरक्षित रहे।