इस कोरोना महामारी के समय में भारत एक पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़े सहायक के रूप में उभरा है। कई बड़े देशों को भारत से काफी उम्मीदे है।इस बीच भारत वर्ल्ड लीडर के रूप में उभर कर सामने आया है। भारत ने इस महामारी से लड़ने के लिए दवाइयों की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आने दी है।
कई देशों ने भारत को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवाई देने का आग्रह किया था। और भारत ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए हर देश की मदद की।
इन देशों में बड़े देश जैसे अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम,ब्राज़ील जैसे देश शामिल है।
दवाई मिलने के बाद कई देशों ने भारत द्वारा की गयी सहायता के लिए भारत को धन्यवाद कहा।
1. अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा असाधारण समय के लिए भी दोस्तों के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता होती है। HCQ के निर्णय के लिए भारत और भारतीय लोगों को धन्यवाद। भुलाया नहीं जा सकेगा! धन्यवाद प्रधानमंत्री @ नरेंद्रमोदी इस लड़ाई में न केवल भारत, बल्कि मानवता की मदद करने में आपके मजबूत नेतृत्व के लिए।
2. इजराइल
इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा की मेरे प्यारे मित्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दवाई देने के लिए धन्यवाद। इजराइल के लोग आपको धन्यवाद करते है।
3. ब्राज़ील
ब्राज़ील के राष्ट्रपति जैर ऍम बोल्सोनारो ने कहा हम शुक्रिया करते है भारत के प्रधानमंत्री मोदी का दवाई को डिलीवर करने के लिए।
4. श्रीलंका
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबय राजपक्षे ने कहा मैं माननीय पीएम और सरकार और भारत के लोगों को एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट में एलके को दवाएं भेजने में आपके इस भाव के लिए अपनी हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। जरूरत के इस समय में आपके दयालु और उदार समर्थन की सराहना की जाती है
5. मालदीव
मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद नशीर ने कहा भारत सरकार और भारतीय लोगों का दवाई देने के लिए बहुत शुक्रिया।
6.यूनाइटेड किंगडम
जैन थॉम्पसन ने कहा की नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का शुक्रिया दवाई देने के लिए शुक्रिया। यूके और भारत का साथ काम करने का ट्रैक रिकॉर्ड है।
7.कजाकिस्तान
कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकेयेव ने भी भारत और पीएम मोदी को कजाकिस्तान को चिकित्सा आपूर्ति देने के लिए धन्यवाद कहा था।
8.अफगानिस्तान
अफगानिस्तान ने भारत को कोरोना महामारी के दौरान दवाई की सुविधा देने के लिए धन्यवाद कहा। अफगानिस्तान ने भारत द्वारा दिए 5,00,000 हायड्रोक्सीक्लोरोक्विन टेबलेट्स के लिए धन्यवाद कहा।
9.भूटान
भूटान ने भी भारत का शुक्रिया की साथ के साथ नरेंद्र मोदी और डॉ जय शंकर प्रसाद का भी शुक्रिया किया।