Noida Coronavirus News : नोएडा में मिले 3 नए केस, 2 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया

Ashutosh Jha
0


नोएडा।शहर में बुधवार को भी कोरोनावायरस के 3 नए केस सामने आए है। आपको बता दे की 91 लोगों की टेस्टिंग की गयी थी। जिसमे से 88 नेगेटिव और 3 पॉजिटिव आए।इतना ही नहीं आज 2 लोगो को डिस्चार्ज भी कर दिया। इसके मद्देनज़र अब नोएडा में अब एक्टिव केस की संख्या 56 हो गई और ठीक होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 81 हो गई।


तीन कोरोनोवायरस पॉजिटिव रोगियों में से एक नोएडा सेक्टर 122 का है, जो एक 35 वर्षीय पुरुष है। बाकी दो नोएडा सेक्टर -8 जेजे कॉलोनी के निवासी हैं। एक की उम्र 52 साल है जबकि दूसरे की उम्र 23 साल है।


इस बीच, दो महिला रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया और उन्हें आज शारदा अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


इसकी जानकारी डीएम ने अपने ट्विटर पर साझा की। इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने घर पर खाली समय में छात्र क्या कर सकते है बताया।उन्होंने कहा :


प्रिय छात्रों,
घर पर "गुणवत्ता" समय के लिए कुछ सुझाव
1. विज्ञान के अद्भुत तथ्य याद करें, नील टायसन द्वारा मेरी पसंदीदा विज्ञान पुस्तक-एस्ट्रोफिजिक्स।
2. कार्ल सागन द्वारा विज्ञान टीवी शो कॉसमॉस ’देखें।
3. 'अलकेमिस्ट' जैसी प्रेरणादायक किताबें पढ़ें
विज्ञान संगठित ज्ञान है। कृपया इसे प्राप्त करने का प्रयास करें।   


ये भी पढ़ें : 1.  नोएडा में हॉटस्पॉट की नई अपडेटेड लिस्ट  


2.  Noida Coronavirus News : अगर आपको विशेष मेडिकल सेवा की जरुरत होगी तो अब आप मदद पा सकेंगे


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accepted !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top