आपको बता दे की मंगलवार को नोएडा में 5 नए केस कोरोनावायरस के मिले है।इसकी जानकारी डीएम ने स्वयं अपने ट्विटर हैंडल से दी है। डीएम ने बताया की पिछले 24 घंटों में 190 टेस्ट किये गए जिसमे से 5 पॉजिटिव मामले आये। और बाकि के बचे 185 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। आगे उन्होंने ने बताया की 8 लोग मंगलवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी हो गए।
इससे 79 लोग अब तक ठीक हो चुके है। और बाकी के बचे 55 केस अभी एक्टिव है। सोमवार को नॉएडा में 14 पॉजिटिव केस आये थे जिसके मुकाबले आज नोएडा में कम केस आये हैं। और कल किसी के भी रिकवर होने की कोई खबर नहीं मिली थी।
ये भी पढ़ें : 1. नोएडा में हॉटस्पॉट की नई अपडेटेड लिस्ट
2. Noida Coronavirus News : अगर आपको विशेष मेडिकल सेवा की जरुरत होगी तो अब आप मदद पा सकेंगे