नई दिल्ली: रविवार को मौसम के अचानक बदलाव से धूल भरी आंधी ने राष्ट्रीय राजधानी और नोएडा को ढक लिया। धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई जिससे शहर में तापमान में काफी गिरावट आई।
आज सुबह की तो धूप देखी गई, लेकिन दोपहर तक आसमान में अंधेरा छा गया, क्योंकि दिल्ली और नोएडा में धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलीं। बारिश के कारण मौसम में बदलाव पूरे राष्ट्रीय राजधानी और नोएडा में देखा गया।
आपको बता दे की मौसम विभाग के अनुसार, मौसम की स्थिति में बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का परिणाम है। मौसम विभाग ने कहा कि हल्की से मध्यम बारिश के बाद और तूफान से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली में अगले सप्ताह से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान बढ़ने की संभावना है। सबसे कम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है।