Girls Locker Room : बॉयज लाकर रूम के बाद सामने आया गर्ल्स लॉकर रूम

Ashutosh Jha
0


जैसा की आप बॉयज लॉकर रूम के बारे में जानते है जो की एक इंस्टाग्राम पर बना ग्रुप था। जिसे कुछ स्कूल जाने वाले लड़कों द्वारा बनाया गया था। इस ग्रुप में लड़कियों पर अभद्र बातें की जाती थी। ये बातें इतनी अभद्र होती थी की हम आपको इसकी स्क्रीनशॉट भी नहीं दिखा सकते है। इस ग्रुप में लड़कियों पर भद्दे कमेंट और उनकी फोटो में छेड़छाड़ करके शेयर की जाती थी। इसके अगले दिन ही गर्ल्स लॉकर रूम की खबर सामने आयी है। 


यहां पढ़िए Boys Locker Room: आखिर क्या है बॉयज लॉकर रूम?


गर्ल्स लॉकर रूम एक तरह का रूम है जिसमे रैंडम्ली लड़को के पिक्चर शेयर की जाती थी और उसमे अभद्र बातें की जाती थी। इनकी बातें इतनी अभद्र है की हम आपको दिखा भी नहीं सकते। यहां लड़कों की फोटो शेयर की जाती थी और उनके बारे में उल्टा-सीधा बोला जाता था। 


यहाँ लडकियां खुद ही अभद्र संस्कृती को बढ़ावा दे रही थी। जैसे ही इनकी स्क्रीनशॉट एक महिला यूज़र्स द्वारा शेयर की गयी। तब ही पूरा सोशल मीडिया पर गर्ल्स लाकर रूम ट्रेंड होने लगा। 


कुछ ने तो समानता की बात की और कहा की लडकियां करे तो कुछ नहीं और लड़के करे तो दोषी। हम उन सबको बताना चाहते है की गलत तो गलत है चाहे किसी भी जेंडर का हो।


Boys Locker Room : आखिर इस ग्रुप का पता कैसे चला ?


मुद्दा ये है की ऐसी मानसिकता स्कूली छात्रों में आयी कैसे और अगर आयी तो इसको रोका कैसे जाए। किस तरह से काउंसलिंग देकर सभी को समझाया जाये।


हमारी राय में सभी को नैतिक शिक्षा का ज्ञान देना चाहिए।स्कूल में देश का भविष्य बनता है। इसको सुधारना बहुत जरुरी है।


आपको बता दे बॉयज लाकर रूम केस में अभी तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी ही वहीँ एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accepted !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top