आज एक दुखद खबर सुनने को मिली जिसमे आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कर्नल आशुतोष शर्मा और एक मेजर सहित पांच सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए। भारतीय जवानों ने दो पाकिस्तानी आतंकवादी भी मार गिराए।
सेना की संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया था।
इसी बीच आतंकी एक घर में घुसे हुए थे और लोगों को बंधक बना लिया। कर्नल के नेतृत्व वाली टीम ने घर में बंधक बनाये लोगों को बचा लिया। लेकिन इस समय आतंकियों की तरफ से लगातार फायरिंग हो रही थी।
सूत्रों से पता चला है की उस घर से निकलते समय आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। हमारे जवानो ने भी जवाबी फायरिंग की। कुछ समय बाद जवानों का उनकी टीम के साथ संपर्क टूट गया। कई प्रयासों के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया।
इसी समय कर्नल आशुतोष के फ़ोन पर कॉल की गयी और आतंकवादी ने फ़ोन उठाया और बोला "अस्सलाम वालेकुम"।
इसके बाद विशेष सुरक्षाबलों को इस ऑपरेशन में शामिल किया गया।
जैसा की कर्नल की टीम अंदर फंसी हुई थी। यही सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रुक रुक कर फायरिंग हो रही थी।
मौसम भी बिगड़ने लगा था। इसी बीच आतंकियों ने भागने की कोशिश की लेकिन हमारे जवानों ने उन दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों को बुरी मौत मार दिया।
https://twitter.com/ANI/status/1256879341058658304
लेकिन इस ऑपरेशन में कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद ,पुलिस सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन सहित उस टीम के सभी पांच सदस्य शहीद हो गए।