![]() |
सौजन्य : रणवीर सिंह इंस्टाग्राम पोस्ट |
अगर आप दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के फैन है तो आपको पता होगा की आज उनका जन्मदिन है। इस मौके पर उनके पति और कलाकार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड की है। इस पोस्ट में उन्होंने दीपिका और हस्ते हुए एक फोटो डाली है। इतना ही नहीं उन्होंने इसके कैप्शन में बीवी नंबर 1 लिखा है और दीपिका पादुकोण को मेंशन भी किया है। उन्होंने इसके साथ-साथ उनको हैप्पी बर्थडे भी लिखा।
दीपिका और रणवीर दोनों ही कलाकार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है।पिछले साल दीपिका पादुकोण से एनसीबी द्वारा पूछताछ हुई थी जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। उनके वाट्सएप्प चैट्स भी लीक हुई थी।
उनके फैंस द्वारा उम्मीद की जा रही है की इस साल ऐसा कुछ न हो और वो दीपिका को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक है। उनके फैंस ने सुबह से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें देनी शुरू कर दी थी।
फिल्मों की बात करें तो फिलहाल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) "83" फिल्म में पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आएंगी। वह कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका निभाएंगी, जबकि रणवीर सिंह देव का किरदार निभाएंगे। फिल्म में क्रिकेटर कपिल देव की यात्रा और 1983 के विश्व कप को जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के संघर्ष को दर्शाया गया है।
वह एक और फोटो भी अपलोड करते है। इस फोटो में दीपिका बहुत छोटी बच्ची हैं। वह लिखते हैं "मेरी जान, मेरा जीवन, मेरी गुडि़या" जन्मदिन मुबारक। इसके बाद फैंस ने इतना प्यारा कमेंट करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस जैकलीन लिखती हैं “ओके वो सुपर क्यूट है।