![]() |
बायोटेक की वेबसाइट से लिया गया स्क्रीनशॉट |
भारत बायोटेक की वैक्सीन की जानकारी के लिए हमारी टीम के सदस्य ने भारत बायोटेक की वेबसाइट https://www.bharatbiotech.com/ पर जा कर जानकारी लेने की कोशिश की तब ही हमारी नज़र भारतीय मानचित्र पर पड़ी। अगर आप ध्यान से देखें मानचित्र को तो आपको पता चलेगा की। भारत के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अलग तरीके से दर्शाया गया है।
अगर आप भूटान को देखें तो उसमे रेखा से पता चलता है की वह एक अलग राष्ट्र है। जब नेपाल को देखा जाता है तब रेखा को देख कर लगता है वो अलग राष्ट्र है परन्तु जब भारत के कश्मीर और लदाख वाले क्षेत्र को देखा जाता है उसकी रेखा भी भूटान और नेपाल जैसी प्रदर्शित की गयी है। आखिर इसकी क्या वजह है इसकी जानकारी के लिए हमें भारत बायोटेक से बात कर के चलेगा।![]() |
बायोटेक की वेबसाइट से लिया गया एक और मानचित्र का स्क्रीनशॉट |
आपसे भी निवेदन है की तब तक आप देख कर बताइये की क्या आप को इस मैप में कुछ गलत लग रहा है। हमने भारत बायोटेक के दो मैप देखें दोनों मैप्स में यही रेखा थी। इसे जुडी जानकारी भारत बायोटेक से लेने के बाद ही हम आपको आगे की जानकारी दे पाएंगे। यह जानना जरुरी है की क्या ये भारत बायोटेक की गलती है या लोगों के देखने का नजरिया गलत है। तब तक आप कमेंट कर के बताइये की आपको ये मानचित्र में जम्मू कश्मीर और लद्दाख की रेखा गलत लग रही है?