सोर्स : ट्विटर डिस्प्ले प्रोफाइल |
एक समय दुनिया संकट में थी तो भारत ने दवाइयां और वैक्सीन्स पूरी दुनिया को दी थी। आज भारत संकट में है तो काफी सारे देश मदद को आ रहे है। जर्मन राजदूत ने इसकी व्याख्या करते हुए कहा की भारत ने दुनिया की और हमारी मुश्किल समय में मदद की, अब हमारी बारी है।
भारत में जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने कहा की भारत ने COVID के दौरान टीकों और दवाओं का उत्पादन करके दुनिया और हमें मदद की है, और अब हमें बस अपने दोस्तों को वापस वो मदद देने की आवश्यकता है।
वाल्टर जे लिंडनर ने आगे कहा की हम भारत में एक बड़े ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र को परिवहन के लिए तैयार हैं। यह काफी लोगों को ऑक्सीजन प्रदान करेगा। हम MEA, रेड क्रॉस और अन्य लोगों के साथ निकट संपर्क में हैं कि इसे यहां कैसे लाया जाए।
एएनआई के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अस्पतालों के दृश्य देखकर उनका दिल दहल जाता है, वे यह भी बताते हैं कि जर्मनी भारत को ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रहा है।India has helped the world and us during the COVID times by producing vaccines and medicines, and now we just need to give back to our friends: Walter J. Lindner, German Ambassador to India pic.twitter.com/QBvwoSawvO
— ANI (@ANI) April 28, 2021
आपसे हमारी मीडिया करती है की जरुरत पड़ने पर ही बाहार निकले,मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन करें और हाथ को साफ़ रखें।