विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने के बाद सभी में नए कप्तान का नाम जानने की उत्सुकता है। ट्विटर पर किये गए ओपिनियन पोल में जिसमे चार खिलाड़ी रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, के एल राहुल और आश्विन को शामिल किया गया था में सबसे ज्यादा रोहित शर्मा को वोट मिले।
हर्षा भोगले ट्विटर पर लिखतें है "मेरे विचार से कप्तानी के चार विकल्प हैं, जो खराब स्थिति नहीं है। रोहित शर्मा और केएल राहुल की चर्चा ज्यादा है। लेकिन अश्विन और बुमराह में दो अच्छे विचारक भी जरूरत पड़ने पर टीम में रहते हैं। मोहम्मद अज़रुद्दीन ने कहा की रोहित शर्मा टेस्ट टीम की कप्तानी कर सकते है।
जहां तक देखा जाए भी रडार पर होंगे मैनेजमेंट के क्योंकि कोई उन्हें धोनी जैसा बनता हुआ देखना चाहता है। सवाल ये है की क्या रोहित शर्मा कप्तान बन सकते हैं इस पर विचार हमें पता चलेगा की रोहित का अब और 2023 के अंत के बीच उनका प्राथमिक कार्य भारत को टी20 और एकदिवसीय विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करना है।
उनकी उम्र भी एक कारण हो सकता है क्योंकि वह इस अप्रैल में 35 वर्ष के हो जाएंगे, यानी अप्रैल 2024 तक 37 वर्ष के हो जाएंगे। एक कारण ये भी हो सकता है की नया कप्तान दीर्घकालीन होना चाहिए। आपको बता दें की टेस्ट की कप्तानी को लेकर उन्होंने अभी कोई अपना बयान नहीं दिया