नोएडा मे दो लोगों ने Youtube से जाली नोट बनाना सीख कर बाजार मे चलाया। अब तक 3000 नकली नोट बाजार मे चलाए।
नोएडा पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी त्रिवेंद्र और विकास सिंह बुलंदशहर और मथुरा के रहने वाले हैं। नकली नोटों को छापने के लिए दोनों कम्प्यूटर प्रिंटर का इस्तेमाल कर रहे थे। वह दोनों नोटों की छपाई का गलत धंधा ग्रेटर नोएडा के रिहायशी इलाके से कर रहे थे। लाएकअँ उनका ये गोरख धंधा ज्यादा दिन नही चला और पुलिस ने उन्होंने दबोच लिया।
इस विषय पर ईकोटेक-3 पुलिस स्टेशन के एसएचओ विनोद कुमार ने जानकारी दी की कई प्रयासों के बाद दोनों ने 100 रुपए के जाली नोट बनाना शुरू किया था। उन नोटों से उन्होंने बाजार में जमकर खरीदारी की थी। वे दोनों सब्जी और फल वालों को नकली नोट देकर उनसे फल-सब्जी खरीदते थे। उन्हें लगा कि उनका यह धंधा चलने लगेगा। दोनों ने अब तक 100 रुपए के 3000 नकली नोट बाजार में चला लिया था।