कोल्हापुर, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कश्मीर फाइल्स नाम की फिल्म सभी को धार्मिक नफरत भड़काने के लिए दिखाई गई।
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा की "मैंने इंदिरा, राजीव, नरसिम्हा राव, मनमोहन का कार्यकाल देखा। जब अन्य देशों के नेता भारत (तब) आते थे, तो वे दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता जाते थे। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। हालांकि वे (नेता) भारत आते हैं लेकिन गुजरात जाते हैं। "
वह आगे कहते है की राकांपा के नवाब मलिक और अनिल देशमुख को झूठा फंसाया गया है... सत्ता का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों के जरिए दबाव बनाया जा रहा है।
शरद पवार इतने पर ही नहीं रुके इसके बाद वह दिल्ली के जहांगीर मुद्दे पर भी बोलते हुए कहा "यहां लोगों के बीच अंदरूनी कलह फैलाने की साजिश है। दिल्ली की सत्ता केजरीवाल के पास है लेकिन गृह मंत्रालय बीजेपी के पास है। जिन लोगों पर यह जिम्मेदारी है, वे इसे ठीक से नहीं निभा पाए। इससे पता चलता है कि देश में अस्थिरता है।"
A film named Kashmir Files was shown to everyone to instigate religious hatred, said NCP chief Sharad Pawar in Kolhapur, Maharashtra (23.04) pic.twitter.com/3gtRACYSVm
— ANI (@ANI) April 24, 2022