Also Read : Cow Saves Human Life : चमत्कार! गाय ने बचाई 3 महीने की बच्ची की जान
Also Read: इंसानियत को शर्मसार करती घटना, दहेज के लिए कोई इतना भी गिर सकता है
शहर में बड़ा गणपति चौराहे से राजा मोहल्ला चौराहे तक आयोजित इस दौड़ में महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, सबसे बड़ी बात कि 42 डिग्री टेंपरेचर के बीच लोगों में उत्साह की कोई कमी नहीं दिखाई दी। मैराथन दौड़ में बालिका वर्ग में रितिका सोनगिरा को प्रथम पुरस्कार में 10 लीटर पेट्रोल मिला, गरिमा ठाकुर को द्वितीय पुरस्कार 5 लीटर सोयाबीन का तेल और इशिका बोरासी को तृतीय पुरस्कार 1 किलो नींबू मिला।
पुरुष वर्ग में मयंक गौड़ प्रथम, द्वितीय स्थान ऋषि मनावर और तीसरा स्थान सुनील पाल को मिला। महंगाई के खिलाफ हुए इस अनोखे मैराथन से विपक्ष ने सरकार पर एक अलग तरीके से हमला करने का प्रयास किया। इंदौर में हुआ या मैराथन पूरे देश के लिए एक संदेश है की सरकार का विरोध करने के लिए सिर्फ सड़कों को जाम करना और धरना प्रदर्शन करना ही जरूरी नहीं है बल्कि इस तरह के मैराथन का आयोजन करके भी सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जा सकती है और अपना विरोध दर्ज कराया जा सकता है।