![]() |
ANI Tweet |
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मंगलवार को एक कार्यक्र्म के दौरान कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जल्द ही कानून लाया जाएगा। प्रह्लाद सिंह पटेल रायपुर में मोदी सरकार के 8 साल के उपलक्ष में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जल्द ही कानून लाया जाएगा।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द ही लाया जाएगा, चिंता न करें। अगर मोदी सरकार ये कानून ले आती है तो पुरे देश में बढ़ती हुई जनसँख्या पर लगाम लगेगा। चीन ने भी अपने देश में बढ़ती जनसँख्या को रोकने के लिए कदम उठाये हैं।