![]() |
Police reference Image |
पंजाब पुलिस ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के दो दिन बाद इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मूसेवाला की हत्या के मामले में मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। यह इस हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी है।’’ मनप्रीत पर मूसेवाला की हत्या में शामिल हमलावरों को गाड़ी उपलब्ध कराने का आरोप है।
अधिकारी के अनुसार मनप्रीत को एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पंजाब पुलिस ने सोमवार को कहा था कि उसने हत्या के मामले में कुछ लोगों को पकड़ा है और उसे कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
राज्य पुलिस ने घटना को गिरोहों की आपसी दुश्मनी का नतीजा बताया था और कहा था कि मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। बिश्नोई गिरोह के सदस्य और कनाडा में रहने वाले गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।