भारत एक विशाल और विविधता वाला देश है। देश के दुश्मन हमेशा परेशान रहते है की, भारत में इतनी विविधता होते हुए कैसे लोग एकता के साथ रहते है। जहां हर 50 किलोमीटर पर भाषा और वेशभूषा दोनों बदल जाती हैं वहां कैसे लोग इतना मिल जुल कर रहते हैं। विदेशी ताकतों ने कई बार भारत को तोड़ने का प्रयास किया और आज भी करते है लेकिन हमेशा हार जाते है। भारत के लोगों को इन बाहरी ताकतों से और भी सतर्क होने की जरुरत है।
Bharat Biotech : क्या भारत बायोटेक के द्वारा दिखाया गया भारत का मानचित्र गलत है?
अमेरिकी फ़िल्में पूरे विश्व में देखी जाती है। इन कंटेंट को अमेरिका अपने सॉफ्ट पावर की तरह प्रयोग करता है। चीन ने भी ऐसा करना शुरू कर दिया है। चीन की फ़िल्में चीनी कल्चर को दिखाती है और अब तो साउथ कोरिया भी अपने कंटेंट से लोगों को जोड़ रहा है। भारत को भी कुछ इसी तरह के प्रयास करने होंगे।
लेकिन भारत इस काम में उतना कामियाब नहीं रहा है। भारत के कंटेंट जैसे की सेक्रेड गेम्स या पीके आदि ऐसा करने में नाकामियाब रहे, क्योंकि यह कंटेंट देश हित में कम और देश के बहुसंख्यक समाज के भावनाओं का मजाक बनाने में आगे रहे। लेकिन आज भी ऐसे कंटेंट बनते है जो भारत के सामाजिक मूल्यों को सही तरीके से दर्शाता है।
भारत का मानचित्र बहुत महत्वपूर्ण है जिसे कई बार गलत तरीके से दिखाया जाता है। ना सिर्फ बाहर के देश के लोग बल्कि अपने देश के भी कई लोग भारत के मानचित्र को गलत तरीके से दिखाते हैं। हम यह नहीं कहते कि यह सब कुछ जानबूझकर किया जा रहा है हो सकता है यह गलती अनजाने में की गई हो। लेकिन ऐसी गलतियों का सुधार होना अति आवश्यक है। अगर आज भी आप गूगल करेंगे तो आपको पता लगेगा की कितने गलत मैप भारत के दिखाए गएँ है। अगर आप वीपीएन का प्रयोग कर के भारत का सही मैप ढूढेंगे तो आपको पता चलेगा की भारत अपने सॉफ्ट पावर को सही दिशा में प्रयोग नहीं कर पाया है।
आज हम आपको एक सबसे महत्वपूर्ण मूवी के बारे में बताएँगे जिसने देश का मैप दिखाया लेकिन वह मैप भारत के असली मैप से काफी अलग है। यहाँ हम KGF 2 के बारें में बात कर रहें है। ये मूवी पूरे विश्व में कोई भी देख सकता है और आप फोटो में देख सकते है की कैसे ये मैप आज के मैप से अलग है। इस मैप में जम्मू कश्मीर के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र को भारत से अलग रंग में दिखाया है। जिसने हमें असमंजस की स्थिति में डाल दिया।भारत के बाहर अगर किसी ने भी इस मैप को देखा तो वो यही मानेगा की भारत का असली मैप ऐसा ही दिखता है। हमने इसके लिए कुछ पुराने मैप देखें लेकिन किसी में भी हमें फिल्म में दिखाया हुआ मैप नहीं दिखा तो ऐसा क्या कारण था की मैप को इस तरह दिखाया गया।क्या उस समय दफ्तरों में यही मैप हुआ करते थे? या फिर ये किसी कर्मचारी की गलती थी? अगर ये गलती है तो इसे तुरंत सुधार करना चाहिए।
इसी तरह की गलती भारत बायोटेक ने भी किया था। उन्होंने भी भारत के मैप को अलग तरीके से दिखाया था। जब हमारे द्वारा उन्हें मेल कर के पूछा गया की क्या आप अपनी वेबसाइट पर दिखाए गए भारत के मैप की जानकारी दे सकते है तो हमे इस सम्बन्ध में कोई उत्तर नहीं मिला।
कुछ दिन बाद भारत बायोटेक की वेबसाइट पर हमने पाया की भारत के मैप को ठीक कर लिया गया है। जो दर्शाता है की भारत बायोटेक के किसी कर्मचारी द्वारा ये गलती की गयी थी। अब आपको भारत का मैप बिलकुल सही दिखेगा।लेकिन अगर आप भारत बायोटेक के होम पेज में जाएंगे तो आपको मैप में जम्मू कश्मीर के नीचे एक लाइन दिखेगी जो वेबसाइट पर पहले भी थी। आप बताइये की आपको ये मैप देख कर क्या लगता है। आप नीचे दिए गए लिंक में भारत बायोटेक की वेबसाइट पर दिखाए पुराने मैप की भी तस्वीर को देख सकते हैं।अब शायद आपको दो मैप में से एक मैप की तस्वीर भारत बायोटेक की वेबसाइट पर न दिखे क्योंकि बाद में हमारे द्वारा जब वेबसाइट पर चेक किया गया तब वह मैप सही कर लिए गया था। अब हमें वो मैप वेबसाइट पर देखने को नहीं मिलता।
Bharat Biotech : क्या भारत बायोटेक के द्वारा दिखाया गया भारत का मानचित्र गलत है?
इस तरह की चीज़े मानचित्र के साथ अगर बार-बार होती है तो ये हमें भी सोचने पर मजबूर कर देती है। अब समय आ गया है की भारत अपना सही मैप हर फिल्म में दुनिया के सामने रखे और सबको बताये ये हमारा असली मानचित्र है। हम उम्मीद करते है की भारत के मैप को हर फिल्म में पूरा दिखाया जाए ताकि भारत का मानचित्र पूरी तरह लोगों के दिमाग में छप जाए।