MI vs DC : तीन साल बाद मिल रहा है मुंबई इंडियंस को दिल्ली की टीम से बदला लेने का मौका

NCI
0

DC vs MI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कल का मैच जीतने के बाद अब सिर्फ दिल्ली के लिए प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बची है। गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी दे दी है। अब दिल्ली और बैंगलोर के बीच की बात रह गयी है। 

बैंगलोर और दिल्ली में से कोई एक टीम ही प्लेऑफ का हिस्सा बन पाएगी। अगर दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस के साथ होने वाले मैच को जीत जाती है तो उसके पॉइंट्स बैंगलोर की टीम के बराबर हो जाएंगे लेकिन दिल्ली का रन रेट बैंगलोर से काफी अच्छा जिस कारण से दिल्ली क्वालीफाई कर जायेगी। इसलिए बैंगलोर को अगर प्लेऑफ में खेलना है तो दिल्ली को मैच हारना ही होगा। लेकिन अगर दिल्ली मैच जीत जाती है तो फिर से वह प्ले ऑफ में खेलने वाली टीम बन जायेगी। 

Also Read : KPL विराट कोहली को टूर्नामेंट खेलने या भाग लेने के लिए आमंत्रित करेगा

मुंबई इंडियंस के पास है 2018 का दर्द

आज से ठीक तीन साल पहले 2018 में पॉइंट्स टेबल में मुंबई भी दिल्ली के स्थान पर थी और दिल्ली, मुंबई के स्थान पर। मुंबई के लिए भी आखरी मैच जीतना जरुरी था ताकि वह प्लेऑफ में खेल सके लेकिन उनका आखिरी मैच दिल्ली के साथ हुआ और दिल्ली ने मुंबई को 11 रन से हरा दिया और मुंबई प्ले ऑफ से बाहर हो गयी।  

Also Read : Ricky Pointing ने Delhi Capitals को लेकर दिया बयान

अब ठीक वैसी ही स्थिति देखने को मिल रही है लेकिन अब दिल्ली के लिए आखिरी मैच जीतना जरुरी है ताकि प्लेऑफ में जा पाए। तो आपको क्या लगता है दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस को हरा सकेगी या मुंबई इंडियंस दिल्ली से 2018 की हार का बदला ले लेगी? 

Also Read : IPL 2022: क्या आश्विन को तीसरे नंबर पर बैटिंग करवाने का निर्णय सही था?

मुंबई की टीम में हो सकते हैं बदलाव 

वैसे मुंबई इंडियंस और दिल्ली की टीम को देखा जाए तो मुंबई अपनी टीम में नए लोगों को आखिरी मैच में मौका दे सकती है ताकि भविष्य के लिए टीम तैयार की जा सके। वही अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो इसके कई प्लेयर्स फॉर्म में  वापिस लौट आये है।चाहे हो वो मार्श हो या पॉवेल और हो सकता है पृथ्वी शॉ भी मुंबई इंडियंस के मैच का हिस्सा हो।इन सब कारणों से मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली काफी मजबूत टीम साबित हो सकती है। 

Also Read : सीएसके बनाम एमआई के दौरान एमएस धोनी की अपील के बाद अंपायर ने बदला फैसला?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accepted !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top