आप ऊपर दिए गए वीडियो एक बार देखें। इस वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि यह किसी का जन्मदिन मनाया जा रहा है और जन्मदिन वाली टोपी कुत्ते ने पहनी है। इसका मतलब पालतू कुत्ते का ही जन्मदिन मनाया जा रहा है। आपको सब कुछ बताएंगे कि किसने और कहां अपने पालतू कुत्ते का यह अनोखा जन्मदिन मनाया। यह मामला है कर्नाटक का जहां शिवप्पा नाम के एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते का जन्मदिन मनाया। इनके पालतू कुत्ते का नाम कृष है।
शिव अप्पा को कृष से बहुत लगाव है और वह इसे अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। वह कृष्ण से इतना प्यार करते हैं कि उन्होंने सोचा कि कृष का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया जाए इसलिए उन्होंने कृष का जन्मदिन 100 किलो के केक के साथ मनाया।
एक बार फिर देखिए यह वीडियो। वाकई में प्यार और लगाव ऐसी चीज है वह इंसान और जानवर का का फ़र्क़ मिटा देती है। ऐसे भी लोग हैं जो हाथी को पटाखे वाला फल खिलाकर चोट पहुंचाते हैं और एक है शिवप्पा जो कृष के लिए इतना कुछ करते हैं, इतना प्यार करते हैं।