स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी

NCI
0

 

उदयपुर की हिंसा ने सबको चौंका दिया है। लोगों में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है। राजस्थान में माहौल को नियंत्रण में करने के लिए व्यवस्था की गयी है। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने शान्ति बनाये रखने की बात कही है। जिन लोगों ने व्यक्ति की हत्या की उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

आपको बता दे अब NIA ने भी अपना काम करना शुरू कर दिया। सूत्रों के हवाले से पता चला है की इस घटना में पाकिस्तानी कनेक्शन भी हो सकता है। 

इससे पहले उन व्यक्ति को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिन व्यक्ति की हत्या हुई है उन्हें फ़ोन तक चलाने नहीं आता था। 

इसी बीच एक और केस सामने आया है जिसमे अभिनेत्री स्वरा भासकर को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है।

मुंबई पुलिस  ने बताया की "अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। वर्सोवा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज जांच चल रही है।"

आपको बता दे की स्वरा भास्कर अपने बयानों के कारण सुर्ख़ियों में बनी रहती है। उन्होंने रांझना जिसमें मशहूर कलाकार धनुष ने काम किया था और तनु वेड्स मनु जिसमे कंगना रनौत और माधवन प्रमुख भूमिकामें थें से अपनी पहचान बनायीं।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accepted !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top