महाराष्ट्र
एक ऐसा राज्य बन गया जिसमे एक ही कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री देख लिए
हों। सबसे पहले देवेंद्र फडणवीस उसके बाद उद्धव ठाकरे और अब एकनाथ शिंदे।
महाराष्ट्र में कुछ समय से ही राजनितिक अस्थिरता बनी रही थी। अब अमित शाह का बयान सामने आया है।
अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा "भाजपा अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी के कहने पर श्री देवेंद्र फडणवीस जी ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है।" इसके बाद वह आगे लिखते है की "यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूँ।"
अमित शाह के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए फडणवीस ने कहा "प्रामाणिक कार्यकर्ता के नाते पार्टी के आदेश का मैं पालन करता हूँ। जिस पार्टी ने मुझे सर्वोच्च पद तक पहुँचाया, उसका आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है।"
उन्होंने मराठी में भी लिखा की "एक प्रामाणिक कार्यकर्ता म्हणून पक्षाच्या आदेशाचे मी पालन करतो। ज्या पक्षाने मला सर्वोच्च पद दिले, त्या पक्षाचा आदेश मला शिरोधार्य आहे।"