पत्थरबाज़ी और हिंसा होने के बाद अब संत समाज सामने आया है। संत समाज ने बैठक की है जिसमें तकरीबन 16 प्रस्ताव पारित करने की बात की है।आप ऊपर वीडियो में भाषण सुन सकते हैं।
बैठक में पारित प्रस्तावों की सूची में शुक्रवार को हिंसा करने वाले लोगों को प्रतिबंधित कर देने की बात कही गयी। इसके अलावा जो लोग देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, या फिल्मों में मजाक करते हैं, उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।
इसके साथ ही देश के सम्मान की अवहेलना करने वाले इस्लामिक देशों के साथ व्यापारिक संबंध समाप्त कर दिए जाने चाहिए। इसके अलावा संत समाज की नगर स्तरीय इकाई का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी संप्रदायों के लोग शामिल होंगे। भारत सरकार को कट्टरपंथियों को नियंत्रित करने के लिए एक कड़ा कानून पारित करना चाहिए। इतना ही नहीं जिस संस्थान से पथराव होता है उसे बंद कर देना चाहिए।