साइबर क्राइम देश में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनते जा रहा है। भारत में कई सारे लोग साइबर क्राइम का शिकार बन चुके है। कई बार तो कितने लोगों के एकाउंट्स से पैसे ही गायब हो जाते है या फिर वीडियो कॉल करके धमकी दे कर पैसे ले लिए जाते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं देश-विदेश के लोग साइबर क्राइम का शिकार बनते हैं।
इसी बीच मुंबई पुलिस ने एक साइबर क्राइम को रोका है। मुंबई पुलिस ने गुजरात के एक 19 वर्षीय युवक को मुंबई में 22 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अश्लील क्लिप बनाने के लिए तस्वीरों का इस्तेमाल किया और उसी को हटाने के लिए पैसे वसूले। आरोपी को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया।
Mumbai Police arrested a 19-yr-old youth from Gujarat for making obscene videos of over 22 women in Mumbai & blackmailing them.He used pictures from their social media accounts to make obscene clips & extorted money to delete the same.Accused sent to Police custody till 29th July
— ANI (@ANI) July 28, 2022