जंतर मंतर पर एक अजीब ही दृश्य था। दो अलग-अलग आंदोलन करने वाले थे और दोनों का मुद्दा कश्मीरी पंडित ही था। आप सोच रहे होंगे इसमें अलग क्या है फिर और वह एक साथ आंदोलन क्यों नहीं कर रहे है।
इसका उत्तर हम आपको बताते हैं। जंतर मंतर पर जो एक आंदोलन हो रहा था वह था कश्मीरी पंडितों को सुरक्षित स्थान पर निवास करवाना और जो दूसरा आंदोलन हो रहा था उसमें कश्मीरी पंडितों के लिए एके-47 की मांग की जा रही थी।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं की कई सारे कश्मीरी पंडित आंदोलन में हिस्सा ले रहे थे तथा इसके साथ कई सारे कश्मीरी पंडित समर्थक पहुंचे हुए थे। ये आंदोलन काफी शांति पूर्वक किया गया। ये आंदोलन कश्मीरी पंडितों का अपने अस्तित्व को बचाने के लिए था। आप वीडियो में उनकी मांग को सुन सकते।