हाल ही में भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे सपा के लोग आग बबूला हो गए हैं।
स्वतंत्र देव सिंह सुंदरवन क्षेत्र में सावन झूला समारोह का उद्घाटन करने पहुंचे थे, उद्घाटन के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "इस बार चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने कोई गलती नहीं की अगर जनता जरा सी भी गलती कर देती तो उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन जाते हैं और लूट लेते प्रदेश में डकैती पड़ जाती" उनके ऐसा कहते ही प्रदेश भर में सपा के कार्यकर्ता गुस्से में है|
अखिलेश यादव पर सीधा टिप्पणी से सपाई नाराज हैं अब भविष्य ही बताएगा कि इस क्रिया की प्रतिक्रिया क्या होगी ?