भारत ने हमेशा दुनिया के गरीबों का दोस्त बनकर खुद को दिखाया है- यूएसएआईडी प्रमुख सामंथा पावर

NCI
0

 

 

श्रीलंका में चल रहे बुरे हालातों में जब हर देश ने उसका साथ छोड़ दिया इतना ही नहीं अमेरिका ने तो श्रीलंका को चीन के कर्ज का ज़िक्र करते हुए ताना भी मार दिया। ऐसे में एक भारत ही है जिसने श्रीलंका के हालातों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मदद की। 

कई फेक खबरे भी बताई जा रही थी की भारत श्रीलंका में अपनी सेना उतारेगा या फिर देश छोड़ कर भागने वाले पूर्व श्रीलंका राष्ट्रपति को शरण देगा, जिसे भारत ने झूठी खबर देकर नकार दिया। 

श्रीलंका के लोगों ने भारत द्वारा की जा रही मदद के लिए ख़ुशी जताई है और धन्यवाद कहा है। 

अमेरिकी एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) की प्रशासक सामंथा पावर की भारत यात्रा के दौरान भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत में श्रीलंका के आर्थिक संकट और खाद्य सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियां प्रमुख थीं।

यूएसएआईडी प्रमुख सामंथा पावर ने कहा "हमें भागीदारों के रूप में एक साथ काम करना चाहिए और क्षमता को अनलॉक करना चाहिए। श्रीलंका की स्थिति पर भारत ने बहुत तेजी से प्रतिक्रिया दी है। भारत ने हमेशा दुनिया के गरीबों का दोस्त बनकर खुद को दिखाया है। हम जल्द ही भारत सरकार के साथ नई साझेदारी शुरू करेंगे।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accepted !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top