YouTuber गौरव तनेजा, जिन्हें 'फ्लाइंग बीस्ट' के नाम से भी जाना जाता है को भी धमकी मिली है लेकिन यहीं सिर्फ पूरी बात नहीं है धमकी उनकी छोटी सी बेटी को दी गयी है। उन्होंने गुरुवार को दावा किया कि उनकी बेटी के खिलाफ धमकी भरा कॉल आया है, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
गौरव तनेजा ने ट्वीट किया “हमारी 4 साल की बेटी के खिलाफ धमकी भरा कॉल आया है। पुलिस शिकायत दर्ज की गयी।” उन्होंने अपने पोस्ट में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को टैग किया।
Received a threat call against our 4 yr old daughter.
— Gaurav Taneja (@flyingbeast320) July 28, 2022
Police complaint registered.@DelhiPolice @HMOIndia pic.twitter.com/FobjcwjLMd
ट्वीट के साथ संलग्न शिकायत के स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यह देशबंधु गुप्ता रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। साथ ही, कथित धमकी वाली कॉल संभवत: गुरुवार को ही सुबह 7:33 बजे की गई थी।
YouTube, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बड़े पैमाने पर फॉलो किये जाने वाले गौरव तनेजा हाल ही में खबरों में थे, जब उन्हें 9 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। बात ये थी की उनकी पत्नी द्वारा आयोजित उनके जन्मदिन की पार्टी ने नोएडा के सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर भारी भीड़ पैदा कर दी थी। उनकी पत्नी, रितु, जो खुद एक पूर्व पायलट हैं, ने सरप्राइज पार्टी के लिए मेट्रो रेल कोच बुक किया था।
हालांकि, तनेजा के प्रशंसक बड़ी संख्या में पहुंचे, जिसके परिणामस्वरूप स्टेशन पर काफी भीड़-भाड़ जैसी स्थिति हो गई।