राष्ट्रमंडल खेल | भारोत्तोलक गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 269 किलोग्राम के साथ भारत के लिए कांस्य पदक जीता। CWG2022 के इस संस्करण में देश का दूसरा पदक है। भारोत्तोलक गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 269 किलोग्राम के साथ भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुषों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में #CommonwealthGames में कांस्य पदक जीतने वाले भारोत्तोलक गुरुराज पुजारी को बधाई दी और ट्वीट कर लिखा "पी. गुरुराजा की उपलब्धि से बहुत प्रसन्न! राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन्होंने महान लचीलापन और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। मैं उनकी खेल यात्रा में और भी विशेष उपलब्धि की कामना करता हूं।"
Overjoyed by the accomplishment of P. Gururaja! Congratulations to him for winning the Bronze at the Commonwealth Games. He demonstrated great resilience and determination. I wish him many more milestones in his sporting journey. pic.twitter.com/i04Fv2owtW
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2022
केंद्रीय
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी CommonwealthGames2022 में पुरुषों की 61 किलोग्राम भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने के लिए भारोत्तोलक पी गुरुराजा को
बधाई दी। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा पुरुषों के 61 किलोग्राम भारोत्तोलन में कांस्य के साथ, पी गुरुराजा ने B2022 CWG2022 पर और अधिक गौरव हासिल किया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क राउंड में जिस तरह से वापसी की वह काबिले तारीफ है। पी. गुरुराजा को लगातार दूसरे CWG पदक के लिए बधाई और आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं।
With a Bronze at Men’s 61 kg weightlifting, P Gururaja brings more glories home🇮🇳 at #B2022 #CWG2022
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 30, 2022
The way he bounced back at the Clean & Jerk round is laudable.
Congratulations P. Gururaja for the second consecutive CWG medal and wishes for more to come.#Cheer4India pic.twitter.com/mL9HCrksdt