संजय राउत पर छापे पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा " जांच चल रही है। अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो डर क्यों रहे है? वह एक बड़े एमवीए नेता थे। सिर्फ इसलिए कि ईडी से डरते है, उसको हमारी पार्टी में नहीं आना चाहिए।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगे कहा "ईडी ने पहले भी जांच की थी। अगर ईडी केंद्र सरकार के डर से काम करता है तो सुप्रीम कोर्ट को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए. ईडी कर रहा है अपना काम।"
राज्यपाल कोश्यारी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा "राज्यपाल के अपने निजी विचार हैं लेकिन हम उनके बयानों का समर्थन नहीं करेंगे। राज्यपाल का पद एक संवैधानिक पद है। उन्हें संविधान की नैतिकता के तहत बोलना चाहिए। हम मुंबई के लिए मुंबईकर और मराठी लोगों के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे।"
The investigation is underway. If he hasn't done anything wrong, why is he scared? He was a big MVA leader. Just because one's scared of the ED, one shouldn't come to our party: Maha CM Eknath Shinde on raids on Sanjay Raut pic.twitter.com/VHjuqhPywn
— ANI (@ANI) July 31, 2022