जंतर मंतर पर एक अजीब ही दृश्य था। दो अलग-अलग आंदोलन करने वाले थे और दोनों का मुद्दा कश्मीरी पंडित ही था। आप सोच रहे होंगे इसमें अलग क्या है फिर और वह एक साथ आंदोलन क्यों नहीं कर रहे है। इसका उत्तर हम आपको बताते हैं।
जंतर मंतर पर जो एक आंदोलन हो रहा था वह था कश्मीरी पंडितों को सुरक्षित स्थान पर निवास करवाना। और जो दूसरा आंदोलन हो रहा था उसमें कश्मीरी पंडितों के लिए एके-47 की मांग की जा रही थी।
इस वीडियो में आप नवीन जयहिंद को सुन सकते हैं वहीं इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। इसका समर्थन काफी ज्यादा लोग कर रहे थे। सब लोगों ने अपने हाथों में कश्मीरी पंडितों को एके-47 2 का पोस्टर रख रखा था। इसके साथ ही एके-47 जैसी आकृति वाले हथियार का पोस्टर प्रदर्शन में लेकर आए थे। आप वीडियो में उनका पूरा भाषण सुन सकते हैं।