भारत की सावित्री जिंदल ने चीन ही नहीं बल्कि एशिया के सभी देशों को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। जिस मामले में पिछले 5 सालों से चीन राज कर रहा था उसी मामले में सावित्री जिंदल अब सबसे आगे हैं दरअसल जिंदल ग्रुप की चेयर पर्सन भारत की सावित्री जिंदल एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं।
इससे पहले चीन के यांग हुआयन पिछले 5 सालों से टॉप पर थी अब तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। आपको बता दें कि इस साल जनवरी में यांग की संपत्ति 23 पॉइंट 7 अरब डॉलर थी जो घटकर 11 अरब डॉलर रह गई है वहीं अगर सावित्री देवी की बात करें तो उनकी संपत्ति 11 पॉइंट 3 अरब डॉलर हो गई है जो कि एशिया में किसी भी महिला की संपत्ति से सबसे ज्यादा है।
दूसरे स्थान की बात करें तो चीन की ही महिला है। Bloomberg की दुनिया के अरबपतियों की सूची में सावित्री जी 164 वे स्थान पर हैं। कोविड-19 में सभी की संपत्तियों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है और रूस यूक्रेन युद्ध का भी इस पर भारी प्रभाव पड़ा है। बात जो भी हो भारत की सावित्री जिंदल ने अपने दम पर चीन का दबदबा खत्म कर दिया है।