सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भीड़देवघर(झारखंड)में बाबा के दर्शन के लिए उमड़ी। आसपास के लोगों से बातचीत में पता चल की पहले सोमवार को तकरीबन तीन लाख की भीड़ देखने को मिली है।
देवघर में जो शिवलिंग है उन्हें चिकित्सा, उपचार, प्रकृति और स्वास्थ्य के देवता, के रूप में माना जाता है। इसे रावण ने स्थापित किया था। रावण महादेव को लंका ले जाना चाहता था परंतु ऐसा कर न सका।
बाबा बैद्यनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह झारखंड देवघर में स्थित है। यहाँ भक्त अपनी मनोकामनों को पूरा करने के लिए आते हैं। मान्यता है की यहां पर जल अर्पित करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लोगों ने बताया की शासन के द्वारा उत्तम व्यवस्था की गई है।
किसी भी अप्रिय घटना न हो इसके लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात है। भक्तों के द्वारा भी सुरक्षा बलों को काफी सहयोग किया जा रहा है।
हमने कुछ भक्तों से बाबा के दर्शन होने के बाद बात की। कुछ भक्तों ने कहा की वह इस बार व्यवस्था से खुश है। बल्कि कुछ तो कोरोना के बाद इस सावन में ढील से खुश हैं।
कोरोना ने सावन में भक्तों के लिए कठिनाई पैदा कर रखी थी। लेकिन इस बार लोग ढील और व्यवस्था से खुश हैं।
आप ऊपर वीडियो में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर सकते हैं।