यूएस हाउस की स्पीकर नैंसी पेलोसी को ताइवान से निकले हुए अभी 1 दिन भी
नहीं हुआ कि चीन ने ताइवान को चारों तरफ से घेर लिया है और युद्ध अभ्यास
करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं चीन की मीडिया तो इसे पुनर्मिलन
प्रक्रिया बता रही है। जिसका अर्थ है ताइवान और चीन को एक करना।
चीन की
नौसेना, वायु सेना और अन्य विभागों ने इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया। चीनी खतरे को देखते हुए ताइवान ने सेना को अलर्ट पर रखा हुआ है। ताइवान ने पहले ही नागरिक सुरक्षा अभ्यास करें हैं । इतना ही नहीं यूएसए ने
अपने नौसेना के हथियारों और उपकरणों को ताइवान के आसपास स्थानांतरित कर
दिया है।
पेलोसी की ताइवान यात्रा 25 वर्षों में अमेरिका की पहली उच्च स्तरीय
आधिकारिक यात्रा थी। चीन का कहना है कि ताइवान उसकी 'वन चाइना पॉलिसी' का
हिस्सा है। हालाँकि, अमेरिका इस विषय पर रणनीतिक अस्पष्टता बनाए रखता है। पेलोसी की
यात्रा ने एक नया मोर्चा खोल दिया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले
कुछ दिनों में चीन द्वारा किस हद तक की रणनीति अपनाई जाती है।
कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन ने ताइवान की ओर कई छोटे रॉकेट दागे। इस बीच, ताइवान का दावा है कि उसने कुछ चीनी नौसेना के जहाजों को खदेड़ दिया था जो मध्य रेखा को पार कर गए थे।