राष्ट्रीय मंडल खेल 2022 का यह सीजन भारत की उम्मीदों के मुताबिक अभी तक सही है। लगभग हर इवेंट में कुछ ना कुछ एक्शन या ड्रामा हुआ ही है। लेकिन इस बार हॉकी खेल में कुछ अलग ही हो गया। हॉकी में पुरुष और महिला वर्ग सेमी फाइनल दौरे की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन 4 अगस्त के एक मैच में ऐसा हुआ जो अब इतिहास में दर्ज़ हो गया।
बात कुछ ऐसी है की कनाडा और इंग्लैंड के पुरुषों बीच मैच चल रहा था। इसी बीच कनाडा के डिफेंडर बलराज पनेसर और इंग्लैंड के स्ट्राइकर कृष्ण ग्रिफिथ के बीच भिड़ंत हो गई। अंतिम कुछ मिनटों के बीच बलराज ने उस अंग्रेज खिलाड़ी का कॉलर पकड़ लिया। इसे देखकर सब चकित हो गए। इस लड़ाई के पीछे का सही कारण तो अभी तक ज्ञात नहीं है लेकिन यह काफी दुखद दृश्य था।